फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Christmas is the Meet of God and man

ईश्वर और मनुष्यों का मिलन है क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Christmas is the Meet of God and man
कटरा (श्रावस्ती)। लिटिल फ्लावर विद्यालय खरगौरा बस्ती इकौना में शुक्रवार रात प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरन विद्यालय परिसर में क्रिसमस ट्री सजाया गया। फादर जूविश ने बच्चों को प्रभु ईसा मसीह के बारे में बताया।
विज्ञापन

लिटिल फ्लावर विद्यालय खरगौरा बस्ती इकौना में शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फादर जुविश ने कहा कि ईश्वर और मनुष्यों का मिलन ही क्रिसमस है। परमेश्वर को किसी ने नहीं देखा है। यदि हम आपस में प्रेम रखें तो हममें परमेश्वर बनता ही रहेगा, और उसका प्रेम हमें बराबर मिलता रहेगा। क्रिसमस को लेकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पुआल की झोपड़ी में प्रभु ईसा मसीह के जन्म से जुड़ी छोटी छोटी प्रतिमाओं से झांकियां सजाई गई थी।
विज्ञापन

जिसे देखने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां चरनी सहित सांता क्लॉज के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहीं मिस्सा पूजा एवं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। फादर जूविश के नेतृत्व में प्रभु ईसा मसीह की महिमा का यशोगान किया गया। पवित्र जल से श्रद्धालुओं को सिक्त कर प्रभु यीशु के जन्म के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed