फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children appeared for the National Olympiad examination with enthusiasm.

Shravasti News: उत्साह के साथ बच्चों ने दी नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा

Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children appeared for the National Olympiad examination with enthusiasm.
एमए कॅरियर स्कूल में आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में प्रतिभाग करते विद्यार्थी
श्रावस्ती। भिनगा कस्बा स्थित एमए कैरियर स्कूल व अमर उजाला कार्यालय पर शनिवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गणित, अंग्रेजी व विज्ञान की परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति सत्यापन, उत्तर पुस्तिकाओं का संग्रह व सीलिंग तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। गणित की परीक्षा देने वाली कक्षा पांच की छात्रा किंजल जायसवाल ने बताया कि प्रश्नपत्र ज्ञानवर्धक व संतुलित था। वहीं, विज्ञान व गणित की परीक्षा देने वाले कक्षा सात के छात्र प्रियांशु उपाध्याय ने बताया कि प्रश्नपत्रों से परीक्षा के पैटर्न व खुद की जानकारी को परखने का मौका मिला। ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं तार्किक क्षमता, भाषा कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। विज्ञान की परीक्षा देने वाले कक्षा आठ के छात्र निशांक सिंह ने बताया कि ओलंपियाड से भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार तैयार होता है। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में अनन्या तिवारी, हृदयांश कसौंधन, अभिषेक यादव, जैसमिन बानो, जहीन फातिमा, अरीबा खान, आशुतोष कसौंधन, ओम श्रीवास्तव, अब्दुल अहद, मानक गुप्ता, अभय पटेल, श्रृष्टी तिवारी, शिवांश प्रकाश आदि छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed