{"_id":"5fad56558ebc3eefa7773df3","slug":"checked-security-system-in-bank-branches-and-market-srawasti-news-lko5499000102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखाओं व बाजार में जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखाओं व बाजार में जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। धनतेरस पर बैंक शाखाओं में ग्राहकों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से गुरुवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों सहित बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों की ओर से बाजार व बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने कस्बा सहित बैंक शाखाओं में जांच की। वहीं सीओ हौसला प्रसाद के नेतृत्व में भिनगा पुलिस ने बैंकों व बाजारों की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कस्बा सहित लक्ष्मनपुर बाजार व सेमरी बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दद्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के वीरगंज, पटना, जमुनहा व बदला चौराहा सहित वहां मौजूद बैंकों की सुरक्षा जांची।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक के आसपास मौजूद लोगों, अंदर बाहर सघन जांच कर सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। वहीं गिलौला में बृजेश दुबे व इकौना में अनिल दीक्षित तथा सोनवा में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के बाजारों सहित बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों जांच की। पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया।