{"_id":"5f6a29678ebc3ede2d1888d9","slug":"checked-security-at-bank-branches-and-customer-service-centers-srawasti-news-lko5414708192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा व ग्राहक सेवा केंद्रों में जांची सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा व ग्राहक सेवा केंद्रों में जांची सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बैंक शाखा तथा ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या के निर्देश पर मंगलवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त कर जांच की। वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में सोनवा पुलिस ने बैंक शाखाओं में जांच की।
प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस व दद़्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने बैंक शाखाओं के आसपास, अंदर व बाहर सघन जांच कर सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
इसके साथ ही गिलौला में प्रभारी बृजेश कुमार दुबे, सोनवा में विजय बहादुर सिंह व इकौना में थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।