फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chaupal engaged for registration of workers

श्रमिकों के पंजीयन के लिए लगी चौपाल

Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chaupal engaged for registration of workers
श्रावस्ती। गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम मोहमदापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को सामाजिक संस्था सद्भावना की ओर से श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों से पंजीयन फार्म भराया गया। साथ ही जरूरतमंद श्रमिकों को कंबल भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदापुर में श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। संस्था संरक्षक सोमेश मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस श्रमिक चौपाल में 100 श्रमिकों के पंजीयन फार्म भरे गए। साथ ही उन्हें सरकार की ओर से चलाए जा रही श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर 60 गरीबों को कंबल का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सद्भावना अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने मजदूरों को काम का अवसर न मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संपन्न लोग चक मार्गों पर कब्जा किए हुए हैं, जिसे खाली न कराए जाने के कारण चकमार्गों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे मजदूर काम से वंचित हो रहे हैं। इस मौके पर सद्भावना के सेक्टर इंचार्ज दिनेश सिंह, उमेश मिश्र, रमेश विमल, श्रवण कुमार, अतुल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed