{"_id":"65b2bb0c820c1979bb038174","slug":"celebration-of-republic-day-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103286-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गणतंत्र दिवस का उल्लास, आज लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गणतंत्र दिवस का उल्लास, आज लहराएगा तिरंगा
Fri, 26 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 9:3० बजे ध्वजारोहण के बाद परेड सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसके लिए पुलिस लाइन परिसर सज कर तैयार है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री नगर विकास राकेश कुमार राठौर ''''गुरू'''' मौजूद हेंगे।
सीमा क्षेत्र में हो रही सघन जांच
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी तत्व अमन चैन में कोई खलल न डाले इसके लिए जिले की सीमाओं की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। वहीं नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों द्वारा इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के पारंपरिक, अपारंपरिक मार्गों सहित जंगल, पहाड़ी नाला व राप्ती नदी मार्ग पर सघन तलाशी ली जा रही है।