फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Celebrated Mayawati's birthday by cutting a cake

केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Mayawati's birthday by cutting a cake
श्रावस्ती के भिनगा में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते बसपाई - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 66वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काट कर ‘बहन जियो हजारों साल, साल के दिन हों 50 हजार’ की दुआएं भी कीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिनगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि बसपा शासन काल में आमजन को सुगम न्याय मिलना आसान था। आज सरकार के मंत्री विधायक व कार्यकर्ताओं को छोड़ कर किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसका सबक जनता चुनाव में सिखाएगी। वहीं दद्दन खां ने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता ऊब चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ता आज से ही गांव-गांव घर-घर जाकर बसपा शासन काल में कराए गए जन कल्याणकारी कार्यों व नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। जिससे बहन मायावती को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम को अलीमुद्दीन खां, दिनेश कुमार पासवान व अकबरअली ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काट कर ‘बहन जियो हजारों साल, साल के दिन हों 50 हजार’ की दुआएं भी कीं। इस मौके पर कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इकौना में नीतू मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीघार्यु होने की कामना की। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष सहित विकास चंद वर्मा, सुमित चौधरी, एहसानुल्लाह चौधरी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed