{"_id":"68b0aa1295daa7b6820e8bfb","slug":"cc-road-construction-started-in-katra-bazaar-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113677-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कटरा बाजार में सीसी रोड निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कटरा बाजार में सीसी रोड निर्माण शुरू
Fri, 29 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार में हो रहा मार्ग निर्माण। -संवाद
वीरपुर/कटरा। बौद्ध परिपथ से दुबे दुनक्का जाने वाली सड़क लंबे अरसे से बदहाल है। सड़क की पटरियों पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है। यह समस्या अमर उजाला ने 14 अगस्त के अंक में शीर्षक- जलभराव की समस्या से जूझ रहे कटरावासी... से प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर का संज्ञान लेते हुए श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय के प्रयास से सीसी सड़क व उसकी दोनों पटरियाें पर नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क के पुनर्निर्माण से कटरावासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही आवागमन भी बेहतर होगा।
गौरतलब है कि इस सड़क की दोनों पटरियों पर हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। वाहनों से गंदे पानी का छींटा उड़कर लोगों पर पड़ने की समस्या आम है। सड़क का निर्माण पूरा होने से पर्यटन के लिए आने वाले लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
साढ़े आठ करोड़ से पूरा होगा निर्माण
दूबे दुनक्का से थाई मंदिर तक करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी के साथ नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। सड़क व नाले के निर्माण से जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी।
-रामफेरन पांडेय, विधायक श्रावस्ती