{"_id":"5e7506288ebc3e768f6617c2","slug":"cash-and-jewelry-crossed-from-bullion-shop-srawasti-news-lko514592099","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा दुकान से नकदी व जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा दुकान से नकदी व जेवर पार
विज्ञापन
सर्राफा दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद महिलाएं।
- फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नासिरगंज बाजार स्थित एक सर्राफा की दुकान से गुरुवार को हजारों रुपये की नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात चोरी हो गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना व डिटेल मिलने के बाद भी सोनवा पुलिस खाली हाथ है। पीड़ित ने पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर घटना का खुलासा करने व चोरी गया माल वापस दिलाने की मांग की है।
सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज बाजार निवासी प्रहलाद कुमार पुत्र बाबूराम नासिरगंज बाजार में ही कपड़ा व सर्राफे की दुकान करता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी दुकान पर तीन महिलाएं खरीदारी के लिए आई थीं। जिनके साथ एक युवक भी दुकान पर आया था। दुकान आने वाली महिलाओं में से दो ने नकाब पहन रखा था। चारो ग्राहकों ने दुकान पर आकर कपड़े दिखाने की बात कही।
इस दौरान दुकानदार ने उन्हें कपड़ा दिखाया। बाद में उन्होंने जेवरात दिखाने को कहा। इस पर दुकानदार ने दुकान में रखे एक एक कर सभी जेवर उन चारों को दिखाए। इसके बाद चारों वहां से बिना खरीदारी किए वापस लौट गए। उनके जाने के बाद जब दुकानदार ने सामान को सहेज कर रखना शुरू किया तो देखा कि दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद व सोने के जेवरात से भरा डिब्बा नदारद है। दुकानदार के अनुसार डिब्बे में करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात मौजूद थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर चोरी का खुलासा हुआ। इसकी सीडी सहित पीड़ित ने सोनवा पुलिस को तहरीर दी है। इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ है। ऐसे में पीड़ित ने एसपी, एएसपी व सीओ इकौना को पत्र भेज कर चोरी गया सामान वापस दिलाने की मांग की है। वहीं इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।