फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case registered against husband and five others over wife's death

Shravasti News: विवाहिता की मौत पर पति व पांच अन्य पर केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband and five others over wife's death
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। सोनवा के ग्राम मोहरनिया के मजरा भिठिया निवासी एक विवाहिता का शव बृहस्पतिवार को घर के कमरे के छत के कुंडे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। इस मामले में मृतक की मां की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के कटघरा निवासी सोहराब की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी वजीरा ने अपनी पुत्री शायरा बानो का निकाह तीन वर्ष पूर्व सोनवा क्षेत्र के ग्राम मोहरनिया के मजरा भिठिया निवासी मेराज पुत्र रज्जब अली के साथ किया था। बृहस्पतिवार शाम को शायरा बानो का शव घर के कमरे के ही छत के कुंडे में फंदे से लटकता मिला। शायरा बानो के ससुर रज्जब अली की सूचना पर सोनवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में मृतक की मां वजीरा ने पति मेराज, ससुर रज्जब अली, सास साकरून, जेठ ननके अली, जेठानी राजिया पत्नी अतीक, जेठानी रेशमा पत्नी ननके पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सोनवा थाने में तहरीर दी थी। इस पर सोनवा पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठ व दोनों जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम सुजानडीह निवासी जगराना (55) पत्नी श्याम बिहारी सोमवार सुबह शौच के लिए खेत जा रही थीं। नानपारा गिरंट मार्ग पार करते समय बदला चौराहा के तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed