फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Case for black marketing on Kanibozhi's coter

कानीबोझी के कोटेदार पर कालाबाजारी का केस दर्ज

Sat, 04 Apr 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Case for black marketing on Kanibozhi's coter
मल्हीपुर (श्रावस्ती)। लॉकडाउन व कोरोना महामारी ने गरीबों के सामने अन्न का संकट उत्पन्न कर दिया है। लोग इमदाद की बाट जोह रहे हैं। वहीं इसके विपरीत कानीबोझी के कोटेदार ने गरीबों को वितरण के लिए आया 31.5 क्विंटल गेहूं व 21.24 क्विंटल चावल बेच दिया। सत्यापन में खुलासा होने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोटेदार के विरुद्ध मल्हीपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र के कानीबोझी गांव के अंत्योदय कार्डधारकों के लिए शासन द्वारा तीन क्विंटल चालीस किलोग्राम गेहूं व दो क्विंटल 55 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी के लिए 32.91 क्विंटल गेहूं तथा 21.94 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया था। जिसे गांव के कोटेदार आशिक अली पुत्र मेढ़ू ने हाट शाखा केंद्र नासिरगंज से उठाया था। एक अप्रैल को कोटेदार ने नोडल अधिकारी व प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय कानीबोझी की मौजूदगी में 15 कार्डधारकों को 35 किलोग्राम प्रति कार्डधारक को खाद्यान्न वितरण किया गया था। इस बीच उसके द्वारा काफी मात्रा में गेहूं व चावल की कालाबाजारी कर दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम की ओर से क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक जमुनहा राजेश कुमार सिंह से कोटेदार के यहां रखे खाद्यान्न का सत्यापन कराया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को तीन बोरी गेहूं व दो बोरी चावल खुला मिला। सत्यापन में 31.5 क्विंटल गेहूं व 21.24 क्विंटल चावल सहित कुल 52.74 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक ने उच्च अधिकारियोें को दी। डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार आशिक अली के विरुद्ध मल्हीपुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed