फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Businessman dies from Corona, a young man recovers

कोरोना से व्यवसायी की मौत, एक युवक हुआ स्वस्थ

Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies from Corona, a young man recovers
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। वहीं एक व्यवसायी की संक्रमण के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर एक संक्रमित युवक कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुआ। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1101 पहुंच गई। वहीं मौजूदा समय जिले में कोरोना के 21 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में कुछ हद तक कम हुआ है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति संक्रमण को हराकर स्वस्थ हुआ। वहीं इकौना निवासी एक व्यवसायी की इलाज के दौरान लेवल टू हास्पिटल बहराइच में मौत हो गई। जिले में अब तक 137988 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 136713 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1135 लोग संक्रमित मिले। वहीं अब तक 14 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 21 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से 10 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें इकौना में 06, जमुनहा में एक व भिनगा में तीन जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed