{"_id":"68cf0288e48c180a730bd0dd","slug":"bulldozer-runs-on-the-boundary-wall-and-room-built-in-the-barn-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114301-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खलिहान में बनाई गई चारदीवारी व कमरे पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खलिहान में बनाई गई चारदीवारी व कमरे पर चला बुलडोजर
Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
गिलौली में खलिहान की भूमि हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाते कर्मी। - संवाद
श्रावस्ती। गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत गिलौली में खलिहान की जमीन पर बनाई गई चारदीवारी व कमरे को शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी संख्या में सोनवा थाने के पुलिस कर्मी तैनात रहे।
तहसीलदार इकौना आनंद सिंह, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी शनिवार को चकबंदी व राजस्व टीम के साथ गिलौली गांव पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि गांव में खलिहान की जमीन को घेर कर किसी ने दीवार, द्वार व टिनशेड का कमरा बना लिया था।
चकबंदी न्यायालय में कई बार कब्जा करने वालों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी नहीं आया। इस पर अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि उक्त चारदीवारी, द्वार व टिनशेड के कमरे का निर्माण पंचायत भवन के लिए किया गया था।