फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist monks pray for the success of Chandrayaan-3

Shravasti News: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने की प्रार्थना

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Buddhist monks pray for the success of Chandrayaan-3
कटरा (श्रावस्ती)। चांद की सतह पर देश के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बुधवार को भिक्षुओं ने गंध कुटि पर बुद्ध प्रार्थना व परित्राण पाठ किया। इस दौरान भिक्षुओं ने विश्व में भारत की अमिट छाप स्थापित हो यह दुआ भी मांगी।
विज्ञापन


बौद्ध भिक्षु संघ ने बौद्ध भिक्षु अशोक कुमार बौद्ध व बौद्ध भिक्षु देवेंद्र थेरो की अध्यक्षता में गंध कुटि पर विशेष प्रार्थना की इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवेंद्र थेरो ने बौद्ध भिक्षु संघ के साथ परित्राण पाठ करके चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना की। कहा कि देश का विज्ञान आदि काल से ही अपने चरम पर रहा है। दुनिया को दशमलव भारत ने ही दिया। आज भारत विज्ञान की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। एक दिन ऐसा होगा की विश्व में भारत का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु अशोक कुमार बौद्ध ने कहा कि विज्ञान की प्रगति हमारे देश को विकास क्षेत्र में आगे ले जाएगी। इसलिए हम सभी बौद्ध भिक्षु संघ के लोग भगवान बुद्ध से चंद्रयान-3 के सफलता पूर्व उतरने की प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु नाग सेन, मित्र सेन, भंवरानंद, नागपाल, नागरत्न, देवानंद, नाग बुद्ध, संघप्रिय सहित अन्य बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed