फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist circuit became the dumping zone of wood

बौद्ध परिपथ बना लकड़ियों का डंपिंग जोन

Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Buddhist circuit became the dumping zone of wood
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के तिलकपुर मोड़ के निकट बौद्ध परिपथ लकड़ी का दहाना बन चुका है। जहां बौद्ध परिपथ की पटरियों पर ट्रक खड़ा कर लकड़ी लादी जा रही है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। यह क्षेत्र दुर्घटना जोन घोषित है। बावजूद इसके प्रशासन के ध्यान नहीं देने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

लकड़ी माफिया के लिए गिलौला का तिलकपुर मोड़ दहाना बना हुआ है। जहां उनके द्वारा क्षेत्र में काटी जाने वाली यूकेलिप्टिस, पापुलर, बबूल, सेमल आदि लकड़ियों को डंप किया जा रहा है। इसे रखने के लिए बौद्ध परिपथ की पटरियों का प्रयोग किया जा रहा है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद तिलकपुर मोड़ पर लकड़ी डंप होने से आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं घटित हो रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद लकड़ी माफियाओं की ओर से बौद्ध परिपथ व उसकी पटरियों पर एक साथ कई कई ट्रकों व ट्रॉलियों को खड़ा कर उसमें जेसीबी के माध्यम से लकड़ी लोड कराई जाती है। इससे पूरा तिराहा अतिक्रमण के चपेट में आता रहता है। इसके चलते सदैव दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। विगत दिनों इसी स्थान पर ट्रक खड़ा कर लकड़ी लादते समय अतिक्रमण के कारण दो डीसीएम की आमने सामने से भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा यहां अक्सर होता रहता है। यही नहीं यहां ट्रकों पर लकड़ियों की ओवर लोडिंग भी होती है। इसके बावजूद न तो संबंधित विभाग की ओर से ध्यान दिया जाता है और न ही स्थानीय पुलिस ही समस्या पर ध्यान दे रही है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश पनप रहा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला विनोद कुमार बताते हैं कि सड़क पर ट्रक खड़ा करके लोड किए जाने की जानकारी हमें नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed