{"_id":"68a37dbbbd502567d30c2202","slug":"buddhist-circuit-and-bahraich-road-were-blocked-for-urea-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113431-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: यूरिया के लिए बौद्ध परिपथ व बहराइच मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: यूरिया के लिए बौद्ध परिपथ व बहराइच मार्ग किया जाम
Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ जाम कर रहे किसानों को समझाते श्रावस्ती विधायक। -संवाद
इकौना/कटरा/वीरपुर (श्रावस्ती)। तराई में सोमवार को यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इकौना के किसानों ने जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (बौद्ध परिपथ) जाम कर दिया, तो वहीं भंगहा में किसानों ने बहराइच-भिनगा मार्ग पर जाम लगा दिया। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे, सैकड़ों किसानों को बिना खाद लिए मायूस लौटना पड़ा।
इकौना तहसील की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति कल्याणपुर पर सोमवार की भोर से ही यूरिया के लिए किसान पहुंचने लगे। सैकड़ों महिलाएं भी खाद के लिए पहुंचीं। दोपहर तक कटरा, अमारे भरिया, डिंगुरा जोत, चक्रभंडार, खरगूपुर समेत दर्जनों गांवों के हजारों किसान समिति पर पहुंच गए।
किसान घंटों भूंखे-प्यासे खाद वितरण का इंतजार करते रहे। खाद का वितरण शुरू न होने से किसानों के सब्र का बांध टूट गया और आक्रोशित हो गए। नारेबाजी करते हुए सभी किसान बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास चौराहा पहुंचे और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और इकौना, गिलौला व श्रावस्ती समेत तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल व सीओ इकौना भरत पासवान भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसान सड़क पर जमे रहे।
कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पांडेय पहुंचे और किसानों को समझाने लगे। उन्होंने डीएम व जिला कृषि अधिकारी से बात कर हर किसान को खाद दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान माने और जाम खुला।
विधायक ने बताया कि 400 से अधिक बोरी खाद समिति पर उपलब्ध है, लेकिन किसानों की संख्या हजारों में है। इसके चलते खाद का वितरण प्रभावित हुआ। जिले में खाद उपलब्ध है, सभी किसानों को एक से दो दिन में खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी। हालांकि जाम व प्रदर्शन के बाद भी सैकड़ों किसानों को बिना खाद लिए घर लौटना पड़ा।
यूरिया की किल्लत से नाराज भंगहा क्षेत्र के किसानों ने बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग भी जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना पर कोतवाल भिनगा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाना शुरू किया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक मुख्य मार्ग जाम रहा। खाद बंटवाने के आश्वासन पर किसान माने। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
समिति संचालक पर अपने गांव के किसानों को खाद देने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे किसान रामकुमार गुप्ता, सतीश शुक्ला, मकरंद तिवारी व शिवकुमार आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि समिति के संचालक देवमणि त्रिपाठी खाद वितरण में भेदभाव कर रहे थे। वह अपने गांव के किसानों को ही खाद वितरित कर रहे थे, इससे किसान भड़क गए और चक्का जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा।