फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   boycott

रमसा के शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला वेतन, करेंगे बोर्ड परीक्षा बहिष्कार

Mon, 27 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
boycott
श्रावस्ती। उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल में रमसा के तहत तैनात शिक्षकों को पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में शनिवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि वेतन न मिलने पर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

रमसा के तहत राजकीय हाईस्कूल में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाओं ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रपाल को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के जरिये शिक्षकों ने कहा है कि उनको पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को बराबर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर कई बार शिक्षकों द्वारा लेखाधिकारी से मिल कर निवेदन किया जा चुका है लेकिन हर बार बजट न होने की बात कह उन्हें लौटा दिया जाता है। शिक्षकों के आवास से उनके विद्यालय काफी दूर हैं। ऐसे में उन्हें वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वेतन न मिलने के कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में विद्यालय आने-जाने व रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से हस्तक्षेप कर अविलंब वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर उनके द्वारा बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में सरोज गिरी, बीना कुमारी, डाली सहित कई अन्य शिक्षिकाओं व शिक्षकों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed