{"_id":"650499729e8eb06aa7097415","slug":"boycott-of-municipal-board-meeting-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1311-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार
Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
- कर्मचारी व सभासद आएं आमने-सामने
- कर्मचारियों ने सभासदों पर लगाया अभद्रता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड की बैठक के पहले सभासद व कर्मचारी आमने-सामने आ गए। कर्मचारियों ने सभासदों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ईओ व अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। वहीं नाराज सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
नगर पालिका परिषद भिनगा में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला, अध्यक्ष इरफान अहमद सहित लगभग सभी सभासद मौजूद थे। बैठक से पूर्व वहां पहुंचे कर्मचारियों ने सभासद आमिर खां, रफीक अहमद, कलीम अहमद, महेश कुमार यादव व मुईनुद्दीन पर कार्यालय व फील्ड के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन पर कार्यालय में सभी पटलों पर अवैध तरीके से कार्य कराने का दबाव बनाने व जनता से धन उगाही कर अवैध काम करवाने व कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। सभी ने ईओ व अध्यक्ष से फील्ड कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार रोकने व शासकीय कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न कर नगर विकास कार्य बाधित करने से रोकने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई न की गई तो सभी कार्य बाधित कर दिए जाएंगे। इससे पहले कि अध्यक्ष व ईओ सभासदों को समझाने का प्रयास करते, सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वालों में रजिया, अनामिका, मोइनुद्दीन, मेराज अहमद, महेश ऊषा देवी, उजमा, भोला यादव, कृष्ण कुमार, सीताराम व कलीम सहित अन्य सभादों का नाम शामिल है। वहीं इसके चलते बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई।