फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Book seeds for Rabi crops by the 30th.

Shravasti News: रबी फसल के बीज के लिए 30 तक करें बुकिंग

Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Book seeds for Rabi crops by the 30th.
श्रावस्ती। कृषि विभाग किसानों को विभिन्न फसलों के बीज 50 फीसदी अनुदान पर दे रहा है। निशुल्क मिनी किट भी प्रदान की जा रही है। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को 30 सितंबर तक ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी। रबी फसल में तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों की बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। रबी फसलों के बीजों का लक्ष्य जिले को शासन से मिल चुका है। किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय पर बुकिंग करने की अपील की है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


9747 पैकेट की हो चुकी है बुकिंग
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूं के निर्धारित लक्ष्य 62195 पैकेट के सापेक्ष 9747 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। इसी तरह से सरसों (मिनीकिट) का लक्ष्य 1200 पैकेट है, जिसमें 556 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। सरसों बीज का लक्ष्य 1900 पैकेट के सापेक्ष 43 पैकेट बुक हो चुके हैं, चना मिनीकिट के लक्ष्य 150 पैकेट के सापेक्ष 142 पैकेट बुक हो चुके हैं। अलसी (मिनीकिट) का 70 पैकेट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें 22 पैकेट बुक हो चुका है। चना मिनीकिट के 50 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 56 पैकेट बुक हो चुके हैं। चना बीज का लक्ष्य 219 पैकेट के सापेक्ष 48 पैकेट बुक हो चुका है। ऐसे ही मसूर मिनीकिट का लक्ष्य 1275 पैकेट के सापेक्ष 641 पैकेट, मसूर मिनीकिट 3362 पैकेट के सापेक्ष 414 पैकेट, मसूर बीज 18750 पैकेट के सापेक्ष 117 पैकेट की बुकिंग हो चुकी है। मटर (मिनीकिट ) के 50 पैकेट के सापेक्ष 86 पैकेट, मटर बीज लक्ष्य 20 पैकेट के सापेक्ष 14 पैकेट, तोरिया (मिनीकिट) का लक्ष्य 2137 पैकेट के सापेक्ष बुकिंग 616 पैकेट, तोरिया बीज लक्ष्य 2891 पैकेट के सापेक्ष 283 पैकेट की बुकिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पैकेट 20 किलो का है। वहीं, जिन बीजों की बुकिंग लक्ष्य से अधिक हो गई है उनके लाभार्थियों का चयन ई लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed