फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of boy missing for three days found hanging from tree in Shravasti

Shravasti News: पेड़ की डाल से लटकता मिला तीन दिन से लापता बालक का शव, मां बोली- हत्या करके लटकाया गया

Sat, 04 Jul 2026 05:40 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 05:40 PM IST
सार

श्रावस्ती में तीन दिन से लापता बालक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। मां ने कहा कि बेटे की हत्या करके शव लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Body of boy missing for three days found hanging from tree in Shravasti
मौके पर लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार को तीन दिन से लापता बालक का शव फंदे से लटकता मिला। खबर मिली तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच करके जानकारी जुटाई। सूचना पर एसपी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ अपराध आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मूल रूप से सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर के मजरा ठगरहना निवासी लवकुश मिश्रा (12) बुधवार की दोपहर बिना घर पर कुछ बताए कहीं चला गया था। शाम तक घर वापस न आने पर मां शांति देवी ने गांव व रिश्तेदारों के यहां उन्हें ढूंढा। कुछ पता न चलने पर उन्होंने थाने में तहरीर देकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके लवकुश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले के किनारे भिलोर के पेड़ की डाल से लवकुश का शव गमछे के फंदे से लटकता देखा। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर शव फंदे से लटकाया

लवकुश की मां शांति देवी ने आरोप लगाया कि उनका बेटा बहुत छोटा था और इतनी कम उम्र में वो आत्महत्या नहीं कर सकता है। किसी ने बेटे की हत्या करके शव फंदे से लटका दिया है। ताकि, सभी को हत्या आत्महत्या लगे।

पहले पति और फिर बेटे को खोकर टूटी शांति

शांति देवी के पति जगराम मिश्रा की वर्ष 2015 में मार्ग दुर्घटना मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद शांति अकेले ही छह बीघा कृषि भूमि पर खेती करके अपने छह बेटों की देखरेख करती थी। घर की आर्थिक जिम्मेदारी काफी हद तक बड़े बेटे रामजी मिश्रा (26) के कंधों पर है, जो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।  वहीं, श्रवण कुमार (18), राम अवतार (17), पंकज मिश्रा (13), लवकुश (12) और सत्यदेव (10) घर पर रहकर मां का हाथ बंटाते थे। ऐसे में अब लवकुश की मौत के बाद शांति फिर से टूट गई हैं।



एएसपी चंद्रकेश सिंह शांति देवी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed