फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bloody clash over drain dispute, father killed, son injured

Shravasti News: नाली विवाद में खूनी संघर्ष, पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 14 Oct 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over drain dispute, father killed, son injured
घटना के बाद बिलखतीं महिलाएं।- संवाद
इकौना। ग्राम पंचायत महरौली में सोमवार सुबह सरकारी तालाब की जमीन पर बनी नाली को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट व लाठी-डंडे चलाए गए। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरौली निवासी लाल बहादुर सिंह (45) के घर के पास सरकारी तालाब की जमीन पर नाली बनी हुई है। नाली से पानी की निकासी को लेकर उनका पड़ोसी तुलसीराम वर्मा के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लाल बहादुर गांव के प्रधान के बेटे जगदंबा की मौजूदगी में अपने बेटे शिवाकांत सिंह से नाली साफ करवा रहे थे, जिसका तुलसीराम ने विरोध किया और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर ईंट व लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में ईंट लगने से लाल बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका बेटा शिवाकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

कुछ देर बाद एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व सीओ इकौना भारत पासवान भारी दल-बल के साथ गांव पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



तीन पर हत्या व अन्य धाराओं में केस
लाल बहादुर सिंह के बेटे शिवाकांत सिंह ने गांव निवासी श्यामू वर्मा, तुलसीराम वर्मा व तुलसीराम वर्मा की बेटी रंजना वर्मा के खिलाफ उनके पिता के सिर पर ईंट मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें लाल बहादुर की मौत हो गई। तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-भरत पासवान, सीओ, इकौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed