फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP workers took out a Tiranga Yatra.

Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 12 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a Tiranga Yatra.
सिरसिया में आयोजित तिरंगा यात्रा
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया। भाजपाइयों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नारे लगाते हुए पैदल यात्रा की। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना है। बुधवार को हरिहरपुररानी मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में पद यात्रा निकली। यह यात्रा खरगौरा मोड़ से जनता इंटर कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण पाण्डेय, संजय कैराती पटेल और जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह मौजूद रहे। हरदत्त नगर गिरंट मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में भी तिरंगा यात्रा हुई। यह बाबा फौजदार मंदिर से ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट तक गई। सिरसिया ब्लॉक कार्यालय परिसर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, संजू तिवारी, अमित शुक्ला, जनार्दन दुबे, रमेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिरसिया में आयोजित तिरंगा यात्रा

सिरसिया में आयोजित तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed