फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP has got the blessings of enlightened society

भाजपा को प्राप्त है प्रबुद्ध समाज का आशीर्वाद

Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP has got the blessings of enlightened society
श्रावस्ती। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज सुविखा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्रावस्ती तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ने की।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज सुविखा में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि आज अगर प्रबुद्ध समाज का आशीर्वाद एवं समर्थन किसी को प्राप्त है तो केवल भारतीय जनता पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के तहत कार्य करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं एवं उद्यमियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। मोदी के कार्य, उनकी विकासपरक योजनाएं यहां तक कि कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना यह सब ऐतिहासिक कार्य है।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश नित नयी ऊँचाइयां छू रहा है। आज कोई भी गांव पक्की सड़क अछूता नहीं है। देश व प्रदेश में सुशासन व कानून का राज है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश अपने स्वर्णिम कार्यकाल की ओर अग्रसर है। यह आप सभी के आशीर्वाद, समर्थन और आपकी समाज में की गई चर्चाओं से ही संभव हुआ है। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, संजू तिवारी, अनिल मिश्रा सहित काफी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed