{"_id":"6afa02b257fa3d33c20cdcc5","slug":"birsa-mundas-birth-anniversary-celebrated-with-great-fanfare-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124491-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती
Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनरेगा व अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जीशान मलिक ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
एटीएस सिरसिया के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एसएन सिंह ने थारू जनजाति की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और विद्यालय के जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
थारू छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ थारू नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विभिन्न दिवसों पर आयोजित निबंध लेखन, पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ सीबीएसई परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्र ने किया।