फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike collided with standing truck, three injured

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन जख्मी

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with standing truck, three injured
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के निकट शनिवार को मार्ग पर खड़े ट्रक से एक मोटर साइकिल अनियंत्रित हो टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायल को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां से बाद में उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम मुसल्लमपुर निवासी नौसाद गांव के ही दो साथियों लड्डन व जहीर के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर इकौना थाना क्षेत्र के परसौरा मे स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही नौसाद मोटरसाइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम माजरे के निकट पहुंचा। तभी घने कोहरे के कारण वह मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गया। जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे नौसाद को गंभीर चोटें आईं। वहीं मोटर साइकिल पर सवार दो अन्य लोगों लड्डन व जहीर को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गिलौला कमलाकांत त्रिपाठी ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। जहां से लड्डन व जहीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। वहीं नौसाद की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है। मोटरसाइकिल पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed