Shravasti News: बिजली के पोल से टकराई बाइक... युवक की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी-मल्हीपुर पहुंचाया। वहां हालतक गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कालेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिंता चौराहे पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही भगवानपुर भैसाही गांव निवासी दिनेश कुमार (40) बाइक से माल्ही चौराहा आया था। वहां से वापस लौट रहा था। उसके साथ जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (35) व उसका जीजा बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर मोहरवा निवासी सिपाही लाल (40) भी था। चिंता चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।
यह भी पढ़ेंः- Lucknow: छह झोपड़ियों में लगी आग... बाल-बाल बचा परिवार, दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया
टक्कर इतनी तेज थी कि दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र और सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने इसके लिए लिखित पत्र दिया था। इसलिए, शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.