{"_id":"620bed0b787bb31a0763a57e","slug":"bhinga-320-vidhan-sabha-2022-srawasti-news-lko617978769","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट से होती जीत-हार, वोट न हो कोई बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट से होती जीत-हार, वोट न हो कोई बेकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसी के तहत सोमवार शाम इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित सीताद्वार परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 5001 दीप जला कर मौजूद लोगों ने सभी को वोट देने के लिए जागरूक किया। साथ ही 27 फरवरी को मतदान की शपथ दिलाई।
इकौना के ग्राम टंड़वामहंथ स्थित सीताद्वार परिसर में पंचायत राज विभाग की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में 5001 दीप जलाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता पहले मतदान करें, बाद में अन्य कोई काम। मतदान लोकतंत्र का महोत्सव है। साथ ही यह स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला भी है। ऐसे में सभी 27 फरवरी को मतदान के दिन सारे काम छोड़कर वोट डालने अवश्य जाएं।
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत यह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने कहाकि हम अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिह्नित करें। जो मतदान करने नहीं जाते हैं। उनके घर जाकर मतदान के बारे में बताकर उन्हें वोट डालने बूथ पर लें जाएं। इस दौरान उन्होंने 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी इकौना, सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं स्वच्छता कर्मी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।