{"_id":"64ee3abaf50358738a002324","slug":"bhakla-drain-swelled-due-to-half-an-hour-of-rain-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1061-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आधे घंटे की बरसात से उफनाया भकला नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आधे घंटे की बरसात से उफनाया भकला नाला
Wed, 30 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बीते सोमवार को हुई आधे घंटे की जोरदार बारिश के बाद जमुनहा क्षेत्र का भकला नाला उफना गया। नाले में उफान आने से आस-पास के कई गांव क्षेत्रों के खेतों व मार्गों में पानी भर गया। इससे क्षेत्र वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते सोमवार की रात हुई तेज बरसात के कारण सिरसिया क्षेत्र में कई पहाड़ी नाले उफान पर आ गए। जमुनहा क्षेत्र मे भकला नाला की सफाई न होने के कारण नाले का पानी राप्ती नदी में न जाने पाने से कई गांव क्षेत्रों में फैल गया। इसके चलते गिरंट बाजार के धन्नी पुरवा चौराहा से चौबेडीह जाने वाले सड़क जलमग्न हो गई।
यही स्थिति चौबेडीह में भकला नाला पुल से मोंगला लाहौर होते हुए साईं गांव चौराहा बाबागंज मल्हीपुर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की भी रही। सड़क मार्गों पर पानी भर जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नानपारा गिरंट मार्ग से धन्नीपूरवा चौराहा होते हुए चौबे डीह गांव, मल्हीपुर के बेरियल चौराहा व साईं गांव चौराहा मार्ग सहित उसके दोनों तरफ स्थित खेतों में पानी भर जाने से फसलें भी डूब गई। जलभराव के कारण हरदत्त नगर गिरंट सहित उसके 56 मजरों सहित आसपास के ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।