{"_id":"61eedf4f94074167fd11f251","slug":"be-bold-you-vote-it-is-our-responsibility-to-protect-srawasti-news-lko6149001140","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक हो आप करो मतदान, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक हो आप करो मतदान, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है। प्रशासन त्यों-त्यों सख्त रूप अख्तियार कर रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ मार्च पास्ट किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह ने मतदाताओं को डराने धमकाने, उन्हें अपने पार्टी के पक्ष में मतदान करने या फिर प्रलोभन देने का प्रयास किया गया तो प्रशासन उनके साथ सख्ती से निपटेगा। हमारा जिले वासियों से अपील है कि सभी मतदाता निडर होकर अपने मनपसंद के प्रत्याशी का चयन करें। लोग निडर होकर अपने घरों से बाहर निकल कर अपने पोलिंग बूथ जाएं। तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकारी का प्रयोग करें।
चुनाव के दौरान किसी प्रत्याशी व उसके समर्थक द्वारा मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन दिया जाता है। तो घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों में सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इसी के क्रम में सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन किया। साथ ही लोगों से मिल कर उन्हें निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। (संवाद)