{"_id":"6155f2078ebc3e05894c2300","slug":"be-aware-voter-become-the-destiny-maker-of-the-nation-srawasti-news-lko5980042164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक हो मतदाता बनें राष्ट्र के भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक हो मतदाता बनें राष्ट्र के भाग्य विधाता
विज्ञापन
चौधरी राम बिहारी बुद्घ इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाते एनसीसी कैउेट
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा के एनसीसी कैडेटों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में गुरुवार को कैडेटों ने आमजन को जागरूक मतदाता बन कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व बेहतर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि मतदान का अधिकार सामाजिक जागरूकता को सक्रिय करता है। यह राजनीतिक सहयोग को सशक्त बनाता है। प्रत्येक वयस्क को वोट देने का अधिकार दिया जाता है। यह एक मौलिक अधिकार है। जिसमें सभी नागरिकों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। उसे तय करना होता है कि कौन उनका प्रतिनिधित्व करता है।
प्रत्येक पार्टी जो किसी भी चुनाव में प्रतिस्पर्धा कर रही है, अपने लोगों के लिए विभिन्न लाभों और सामाजिक सुधारों की घोषणा करती है। इनमें से कुछ राजनीतिक दल अपने शुरुआती सुधारों के साथ धोखा दे सकते हैं या भ्रष्टाचार की मंशा हो सकती है। यह नागरिक की जिम्मेदारी और कौशल है जो यह तय करता है कि कौन सी सरकार चुननी है। वहीं शिक्षक शशिभूषण ने कहा कि मतदान करना न सिर्फ देश के लिए आवश्यक है बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक व अपने समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी है। संविधान में सभी को मतदान करने का अधिकार मिला है। इस मौके पर कौशल यादव, अश्वनी तिवारी, विमल मिश्रा, सीपी वर्मा, तेज कुमार वर्मा, अभिमन्यु यादव सहित छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।