फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्वस्थ वातावरण देने के लिए जिले में मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल ने मल्हीपुर, भिनगा, गिलौला व इकौना थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शक्ति मोबाइल द्वारा गिलौला के ग्राम रघुनाथपुर, गोपालपुर व कहारी जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम में शामिल महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया जा रहा है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वह इन नंबरों पर फोन कर पुलिस की सहायता ले सकें। अर्चिता देवी ने मौजूद महिलाओं व युवतियों को पंफलेट वितरित कर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं महिला आरक्षी सोनी देवी ने कहा कि यदि आपको किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान नारी सुरक्षा दल द्वारा इकौना के कस्बा इकौना, चिचड़ी, बेहनन पुरवा, कंजड़वा, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर, शिकारी, कथरा, सलारपुर, वीरपुर, लौकिहा में आजादी के अमृत महोत्सव व अन्य कानून तथा नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही मौजूद महिलाओं व किशोरियों को पंफलेट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed