फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

यूक्रेन में फंसे बारह छात्र, तीन के परिजनों ने मांगी मदद

Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। यूक्रेन संकट में जिले के लगभग बारह छात्र फंसे हुए हैं। इसमें से तीन छात्रों के परिवारीजनों ने मदद के लिए जिला प्रशासन से अपील की है। तीनों यूक्रेन में सुरक्षित हैं। यूक्रेन में जिले के कई छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं। एक अनुमान है कि जिले के लगभग बारह छात्र यूक्रेन संकट के दौरान वहां फंसेे हुए हैं। ऐसे में तीन छात्रों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन को सूचना दी है कि उनके बच्चे यूक्रेन के सूमी में फंसे हैं और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

उन्हें वहां से निकाला जाए। प्रशासन से मदद मांगने वालों में रक्षाराम निवासी चैनपुर भटपुरवा कला परशुराम का कहना है कि उनका बेटा दिनेश कुमार चौहान यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। अयोध्या प्रसाद चौधरी निवासी ग्राम गढ़ी पोस्ट लक्ष्मनपुर ने बताया कि उनका पुत्र राहुल चौधरी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करता है। वहीं, तीसरे छात्र सर्वेश मिश्रा पुत्र कृष्णदेव मिश्रा हैं। वह भी वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए 24 घंटे की टोल फ्री हेल्पलाइन (0522) 1070 व 9454441081 शुरु की गई है। इस पर किसी नागरिक के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना भी दी जा सकती है। श्रावस्ती के आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया है कि सूचना तहसील या आपदा कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed