फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bhinga 320 vidhan sabha 2022

भिनगा से भाजपा, बसपा व श्रावस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी ने ठोकी ताल

Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bhinga 320 vidhan sabha 2022
श्रावस्ती। नामांकन के छठे दिन सोमवार को जिले के दोनों विधान सभा सीट पर भाजपा, बसपा, कांग्रेस व आप समेत सात प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। भिनगा व श्रावस्ती सीट पर पर्चा दाखिल कर चुनावी ताल ठोकने वाले प्रमुख दलों के सभी पांच प्रत्याशी करोड़पति हैं। भिनगा से चुनाव मैदान में उतरे बसपा प्रत्याशी की चल अचल संपत्ति सबसे कम रही।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार को भिनगा से भाजपा प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी, बसपा से अलामुद्दीन, निर्दलीय दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि श्रावस्ती विधान सभा सीट से आम आदमी पार्टी के रत्नेश, लोक जनशक्ति पार्टी से त्रिभुवन, निर्दलीय एहतिशामुल हक खान व कांग्रेस से ज्योति वर्मा ने अपना पर्चा दाखिल कर चुनाव मैदान में दावेदारी पेश की। इसके साथ श्रावस्ती के विधायक रहे भाजपा के रामफेरन पांडे ने भी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना दूसरे सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रस्तुत शपथपत्र में भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पांडे की सकल आय 3.75 करोड़ रुपया दर्शायी गयी। इनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख मिथलेश गृहणी है और उनकी सकल आय भी 2.30 करोड़ रुपया है। इनके दोनों पुत्र शिक्षा प्राप्त कर रहे है। इसके बावजूद उनकी सकल आय 40 लाख रुपया बतायी गयी। भाजपा प्रत्याशी रामफेरन पांडे पर बैंक ऋण का 85 लाख जबकि पत्नी पर 15 लाख का बकाया भी है। भाजपा प्रत्याशी पांडे हाई स्कूल तक ही शिक्षित है।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्र से भी नामांकन दाखिल करने वाली बसपा उम्मीदवार नीतू मिश्र परास्नातक है। इनकी सकल आय 3.22 करोड़ रुपया है। इनके चिकित्सक पति की सकल आय 54 लाख रुपया है जबकि बैंक बकाया के बतौर पति पत्नी पर कुल मिलाकर 97 लाख का ऋण दर्शाया गया। इसमें पति के हिस्से का लोन 45 लाख रुपया है। इसी सीट से पर्चा दाखिल करने वाले सपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम राइनी की कुल सकल आय 3.18 करोड़ दर्शायी गयी है। इनकी पत्नी के पास 1.17 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। इन पर बैंक का बकाया 42 लाख है। सपा प्रत्याशी पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं। जबकि इस सीट से भाजपा व बसपा प्रत्याशी पूरी तरह बेदाग है और उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा विधान सभा सीटी से भाजपा प्रत्याशी के बतौर नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी इंटर तक पढ़े हैं। इनकी सकल आय 1.85 करोड़ रुपया है। पत्नी गृहणी है और उसकी सकल आय 1.82 करोड़ रुपया दर्शायी गयी है। वहीं सपा उम्मीदवार इंद्राणी देवी की आय 1.40 करोड़ है और इनके पति की सकल आय 80 लाख व तीन पुत्रों की सकल आय क्रमश तीस तीस लाख रुपया दर्शायी गयी है। इनके खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्ज है। वही बसपा प्रत्याशी अलीमुद्दीन खां ने अपने व परिवार के पास कुल 70 लाख की ही चल अचल संपत्ति होने की बात कही है। इन पर बैंक ऋण के बतौर भी ढाई लाख का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed