{"_id":"61c3615d875ab52ef8482cfa","slug":"bahraich-srawasti-news-lko610179630","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 72 घंटे के अंदर करें धान मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 72 घंटे के अंदर करें धान मूल्य का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। धान खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों को मूल्य का भुगतान किया जाए। ऐसा न करने वाले धान क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। अब तक मात्र करीब 33 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है जो असंतोषजनक है। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीद के कार्य में तेजी लाएं।
ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को धान खरीद के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहीं। बैठक में डीएम को बताया गया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले को 44300 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष 21 दिसंबर तक 14218.651 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यह लक्ष्य का 32.096 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए मौजूद केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने तथा खरीदे गए धान का भुगतान संबंधित किसान को 72 घंटे के अंदर हर हाल में करने का निर्देश दिया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले में आए दिन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है।
सभी पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 36 धान क्रय केंद्र हैं। सभी क्रय केंद्रों पर 2337 किसानों से धान की खरीद की गई है। इसके सापेक्ष किसानों को 1781.92 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। सभी धान क्रय केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता, ईपॉश मशीन, नमी मापक यंत्र, कृषकों को भुगतान की स्थिति, राइस मिल को दिया गया धान, केंद्र पर तिरपाल की उपलब्धता, शामियाना, तख्त, दरी, पीने का पानी आदि की व्यवस्था के बारे में भी डीएम को बताया गया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष 25 प्रतिशत से कम खरीद करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए अधिक से अधिक धान की खरीद के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों से कोई भी किसान वापस न किया जाए। इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के अब तक अवशेष 976.498 लाख रुपये के तत्काल भुगतान के डीएम ने निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र सहित सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।