फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

बुजुर्ग को तलवार से काटकर मार डाला

Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के ग्राम गुटुहुरू में दो भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद में दोनों पक्ष मंगलवार सुबह एसडीएम न्यायालय में जमानत कराने गए थे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने दोनों भाइयों के पिता की घर पर तलवार से काटकर हत्या कर दी। यही नहीं इस व्यक्ति ने गांव के प्रधान पर भी तलवार से हमला कर दिया जिससे उनका हाथ कट गया।
विज्ञापन

थाना गिलौला अंतर्गत ग्राम गुटुहुरू निवासी रक्षाराम शुक्ला ने अपने छोटे पुत्र रामउदार को कुछ जमीन का बैनामा कर दिया था। इसे लेकर दूसरे पुत्र बाबादीन के परिवार के लोगों से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर दी थी। मामले में जमानत कराने सभी एसडीएम न्यायालय इकौना गए थे। इसी बीच गांव के ही बड्डू अवस्थी तलवार लेकर घर से निकल आया।
विज्ञापन

जब दोनों भाई एसडीएम न्यायालय में जमानत करा रहे थे उसी समय बड्डू ने रक्षाराम पर तलवार से हमला बोल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड्डू तलवार लेकर चौराहे पर पहुंचा जहां ग्राम प्रधान महेश कुमार से कागत पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। जैसे ही उसने हस्ताक्षर के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो बड्डू ने हमला कर दिया जिससे उनका हाथ कट गया। वहां मौजूद लोगों ने प्रधान को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने बड्डू को तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बड्डू ने हमला क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed