फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

रैन बसेरे पर ताला, फर्श पर रात गुजार रहे तीमारदार

Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीमारदारों को रात फर्श पर लेट कर बितानी पड़ती है। इन तीमारदारों के लिए पूरे कैंपस में शौचालय व स्नान के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है जबकि कैंपस में दो रैन बसेरे बने हुए हैं। दोनों पर लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन

नीति आयोग की मार्किंग में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरी हैं। इसमें संस्थागत प्रसव व टीकाकरण का विशेष योगदान है। संस्थागत प्रसव के लिए अब ज्यादातर महिलाएं संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच रही हैं लेकिन इन मरीजों के साथ आने वाले महिला व पुरुष तीमारदारों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाती है। पूरे कैंपस में कहीं भी चालू सुलभ शौचालय न होने के कारण मरीजों के लिए बनाए गए शौचालय में जाना पड़ता है। यही नहीं दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात काटने के लिए इन तीमारदारों को समस्या का सामना करते हुए महिला प्रसव कक्ष व वार्ड के सामने बने बरामदे में रात गुजारनी पड़ती है। कुछ लोग स्टील की बेंच पर रात काटते हैं। यहां तक कि कुछ पुरुष तीमारदार महिला वार्ड के सामने ही गली में जमीन पर ही रात गुजारते हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार रात को संयुक्त जिला चिकित्सालय में देखने को मिला।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में वैसे तो दो रैन बसेरे हैं। एक रैन बसेरा पर एंबुलेंस के ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों का कब्जा है। ऐसे में पुरुष दिन में यहां खाना खाने तो आ सकते हैं, लेकिन शौचालयों पर इन्हीं ड्राइवरों का कब्जा रहता है जिसमें ताला लगा रहता है। दूसरा रैन बसेरा काफी समय पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन ताला लगा हुआ है। इसका उपयोग ही नहीं हुआ। यही नहीं महिला तीमारदारों के लिए इस पूरे कैंपस में कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल कैंपस में ही आश्रय गृह बना है। वह खुला भी रहता है। मरीजों के तीमारदारों को वहां जाने के लिए कहा जाता है, लेकिन तीमारदार मरीज के आसपास बने रहते हैं। कभी-कभी इन तीमारदारों की वजह से सफाई करना भी मुश्किल हो जाता है।
- डॉ. जेता सिंह सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed