{"_id":"617305658de22334491ce20a","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6012614121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के नुकसान की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के नुकसान की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू
विज्ञापन
श्रावस्ती। अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण धान की फसल को हुए नुकसान की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम का संचालन शुरू किया है। कृषि भवन में स्थापित इस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9918405082, 6387112101 एवं 7704078582 पर पीड़ित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने दी। दूसरी तरफ विकास भवन सभागार में भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।
सीडीओ ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाने के लिए गहन मंथन हुआ। जिला प्रबंधक पीएमएफबीवाई राम पुजारी यादव ने बताया कि खरीफ 2021 में 19444 ऋणी किसानों का फसल बीमा हुआ है। पिछले वर्ष रबी 2020-21 में 19665 किसानों का फसल बीमा हुआ था। जिसमें से फसल कटाई प्रयोग के आधार पर 2620 किसानों का क्षतिपूर्ति के रूप में 8.11 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई। जिसे किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। केनरा बैंक भिनगा, इंडियन बैंक संग्रामगंज एवं इंडियन बैंक पूरे गोकुल सिंह पुरवे भिनगा द्वारा किसानों का चालान जनरेट नहीं किया गया है। इससे क्षतिपूर्ति लाभांवित किसानों के खाते में पैसा भेजने में परेशानी हो रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए इसकी सत्यापन आख्या तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि जिन अधिकारियों की क्राप कटिंग की ड्यूटी लगाई गई है, वह पूरी गंभीरता से अपना कार्य करे ताकि क्षति का आंकलन किया जा सके। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. उमेश बाबू ने बताया कि धान का औसत उत्पादकता चावल के रूप में 24.30 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। ऐसे गांव जहां क्षति अधिक हुई है, उसकी सूचना क्षेत्रीय कर्मचारियों व किसानों द्वारा मोबाइल के माध्यम से दी जा रही है। जिले में 100 राजस्व ग्रामों में क्राप कटिंग का कार्य कराया जाना है।