{"_id":"6112b4148ebc3e75171ca2fa","slug":"bahraich-srawasti-news-lko590787750","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक स्थल पर डीएम व एसपी ने शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक स्थल पर डीएम व एसपी ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सोमवार शाम जिलाधिकारी टीके शिबु एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन भी बजाई गई। मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, आरआई विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने भी द्वीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
आजादी का अमृत महोत्सव देश व पूरी दुनिया में बसे भारतीयों को आपस में जोड़ते हुए मनाया जा रहा है। उत्सव को 75 सप्ताह तक मनाने का संकल्प रखा गया था, 16 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेेरा मान मेरा राष्ट्रगान के तहत सभी को राष्ट्रगान का गायन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर उन्हें जिम्मेदारियां दी गयी है। आजादी का अमृत महोत्सव आजादी की ऊर्जा का अमृत समाहित किए हुए है। यह महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेने व नए संकल्पों का उत्सव है। (संवाद)