{"_id":"610984548ebc3eb9fc43e2ee","slug":"bahraich-srawasti-news-lko589782287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं का नतीजा जारी, बेटियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं का नतीजा जारी, बेटियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय की छात्रा अंबिका द्विवेदी व जयश्री मिश्रा को लखनऊ जोन के टाप टेन टापरों में स्थान मिला। सीबीएसई बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जनता इंटर कालेज के शिक्षक व गुलरा बंजारा निवासी नवीन द्विवेदी की पुत्री अंबिका द्विवेदी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ जोन के टापटेन सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं उदईपुर निवासी अधिवक्ता ओम नारायण मिश्र की पुत्री जयश्री मिश्रा 98.8 प्रतिशत व परिषदीय विद्यालय के शिक्षक की पुत्री अराध्या यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लखनऊ जोन के टापटेन सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। यह तीनों छात्राएं केंद्रीय विद्यालय भिनगा में पढ़ाई कर रही हैं।
इकौना के सत्या द आर्यन स्कूल का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। यहां 84 बच्चों ने परीक्षा दी थी। यहां शिक्षणरत सभी बच्चे 75 से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण रहे। इस विद्यालय के छात्र सौरभ त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत अंक लेकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत आने पर विद्यालय प्रबंधक जगदीश कुमार सत्या व प्राचार्य अनूप अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों को मिठाई खिला कर भविष्य में आगे बढने का आर्शीवाद दिया।
सौरभ त्रिपाठी 97.0
माही गुप्ता 96.0
अनुराधा पांडे 94.0
श्रेया गुप्ता 94.0
सौरभ पटेल 91.0
श्रेया डोरिया 91.0
अमित शुक्ला 91.0
चक्षु 91.0
साक्षी शर्मा 90.0
लब्धि शर्मा 90.0
वैष्णवी साहू 90.0
आरुषी श्रीवास्तव 90.0