{"_id":"688a6b64df4ee86acd0a6c26","slug":"awareness-was-created-by-organizing-a-bicycle-rally-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113071-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: साइकिल रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: साइकिल रैली निकाल किया जागरूक
Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक करती एसएसबी। -स्रोत : एसएसबी
श्रावस्ती। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बुधवार को एसएसबी ने एक संस्था के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने तुरसमा चौकी से साइकिल रैली निकाली।
रैली तुरसमा से होते हुए तालबघौड़ा सुईया बॉर्डर, राजपुर चौकी व सिरसिया पहुंच कर वापस बीओपी पहुंची। जवानों ने लोगों से कहा कि यदि कहीं भी मानव या बच्चों की तस्करी की सूचना मिले, हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।
एसएसबी के इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर रहने वालों को मानव तस्करी और विशेष रूप से बाल तस्करी के खिलाफ जागरूक करना था। इस दौरान एसएसबी के जवान सहित मां सरस्वती बालिका शिक्षा समिति के प्रबंधक श्रवण कुमार श्रीवास्तव, संस्था की सदस्य सुषमा व लक्ष्मी सहित काफी संख्या में बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।