{"_id":"5fd79aa88ebc3e3b8745dce6","slug":"attack-on-young-man-with-sharp-weapon-serious-srawasti-news-lko554836549","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। द्वारिका गांव में सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। बाद में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम जमुनहा भवनियापुर के मजरा द्वारिका गांव निवासी रामविलास चक्रवर्ती (25) पुत्र विश्राम सोमवार सुबह जमुनहा ईदगाह से मनकौरा जाने वाले मार्ग के पास स्थित खेत में गोबर फेंकने गया था। इसके बाद वह मार्ग से पश्चिम स्थित रामसमुझ के खेत में शौच के लिए चला गया।
वहीं गांव के ही परमहंस मौर्य का दामाद रामनिवास पुत्र जलेसर निवासी लालबोझा दर्वेश पहले से सड़क के बगल लगे पुआल में घात लगाए बैठा था। इसी दौरान उसने रामविलास पर बांके से हमला कर दिया। रामविलास के तमाम अनुनय विनय के बाद भी रामनिवास ताबड़तोड़ वार करता रहा।
विज्ञापन
बचने के प्रयास में रामविलास के दोनों हाथों की सभी उंगलियां कट गईं। साथ ही उसके शरीर व दाहने पैर पर भी गंभीर घाव हो गए। इस बीच ग्रामीणों को आता देख हमलावर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां से रामविलास को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
वारदात के बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई दिनेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।