फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Art, Craft and Culture Festival concludes

Shravasti News: कला, क्राफ्ट व संस्कृति महोत्सव का हुआ समापन

Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Art, Craft and Culture Festival concludes
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में दो दिवसीय कला, क्राफ्ट व संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। दो दिवसीय महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सत्येंद्र सिंह और नोडल प्रभारी ईश्वर चंद विद्या सागर ने किया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि जिस तरह से शिक्षकों ने महोत्सव के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उसी तरह से कक्षा कक्ष में भी विद्यार्थियों को मनोरंजक तरीके से पढ़ाएं। महोत्सव में चित्रकला, क्राफ्ट प्रदर्शनी, वाॅल पेंटिंग, पपेट शो, अभिनय, फोटोग्राफी आदि विधाओं को शामिल किया गया। चित्रकला में अंशु रानी प्रथम, प्रियंका पटेल द्वितीय व नीतू तृतीय स्थान पर रहीं। मूर्ति कला प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में अफसाना फातिमा प्रथम, खुशनुमा सिद्दीकी द्वितीय व अनुपमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कर्मवीर राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अंजना सिंह, अंजुलता व ममता विमल शामिल रहीं। इस मौके पर प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव, गिरीश प्रसाद मिश्र, रविप्रताप सिंह, रेनू यादव, जितेंद्र कुमार, सपना यादव, प्रियंका चौधरी, रूपम ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed