{"_id":"6a304ae3459787f37a0d46f7","slug":"apply-for-the-teacher-award-by-the-31st-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120879-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षक सम्मान के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षक सम्मान के लिए 31 तक करें आवेदन
Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से भारत का बेहतर शिक्षक अवार्ड का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत नवाचारी शिक्षक अपना आवेदन 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की ओर से शिक्षण कार्य में विशेषज्ञता रखने वाले, नवाचारी, विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने, विद्यालय व समुदाय में नेतृत्व करने वाले तथा रचनात्मक सोच रखने वाले शिक्षक को सम्मानित करने की पहल शुरू की है। चयन के लिए पहले निर्णायक मंडल आवेदन का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक विषय के आठ सरकारी व पांच निजी शिक्षकों को चयनित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद चार व पांच सितंबर को शिवनादर यूनिवर्सिटी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फिनाले कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के समक्ष प्रतिभागी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद पांच सितंबर को विजेता शिक्षकों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन