{"_id":"6150b0068ebc3e004f53f627","slug":"apna-dal-s-district-president-s-wife-found-hanging-from-the-noose-srawasti-news-lko5973968143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली अपना दल के जिलाध्यक्ष की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली अपना दल के जिलाध्यक्ष की पत्नी
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपना दल के जिलाध्यक्ष की पत्नी रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने फंदे को काट कर उसे नीचे उतारा। जिसे इलाज के लिए बहराइच ले जाया जा रहा था। जिसकी फतुहापुर के निकट रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहिवा निवासी छेद्दन पटेल ने अपनी पुत्री पूजा पटेल (28) का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी अपना दल जिलाध्यक्ष धनीराम पटेल से किया था। एक पखवारा पूर्व पूजा ने एक पुत्री को जन्म दिया था। जिसकी करीब 10 दिन पूर्व अज्ञात बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रविवार को धनीराम पटेल व उनके परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। घर पर पूजा अकेली थी। दोपहर के करीब घर के आसपास दुकान कर रहे लोगों को धनीराम पटेल के घर में खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने जाकर देखा तो घर के बाहर के कमरे में रखी लकड़ी गिर रही थी। जबकि पूजा पटेल प्लास्टिक की रस्सी के फंदे के सहारे कुंडे से लटक रही थी। जिसे काट कर लोगों ने पूजा को फंदे से नीचे उतारा। और इसकी जानकारी धनीराम पटेल सहित परिवार के अन्य लोगों को दी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे आननफानन इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच ले जा रहे थे। जिसकी फतुहापुर गांव के निकट रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता छेद्दन ने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए सोनवा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी विद्यासागर के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र नाथ शर्मा ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली तो मामले की जांच की जाएगी।