फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Angry villagers protested by standing in the mud

Shravasti News: आक्रोशित ग्रामीणों ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 19 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested by standing in the mud
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमपुर के मजरा चमनपुरवा के लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार सुबह जलभराव को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, ग्रामीणों ने कीचड़ के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ, तो ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनका असर कई गांवों में नहीं दिख रहा है। चमनपुरवा गांव का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां सड़क लंबे अरसे से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर कीचड़ व जलभराव है। इससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार है, प्रतिदिन घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन


गंदे पानी के जमाव के चलते ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी सताने लगा है। ग्रामीण लियाकत अली ने बताया कि बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीण रज्जाक ने बताया कि गांव में लगभग 15 साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जलभराव के कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयूब अली, अकरम, रसूल, छोटकऊ साईं, मुनव्वर व सहजाद आदि ने बताया कि डीएम से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed