फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Angry beneficiaries demonstrated due to lack of nutrition

पोषाहार न मिलने से नाराज लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Mar 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Angry beneficiaries demonstrated due to lack of nutrition
श्रावस्ती। धूमबोझी में गर्भधात्री व गर्भवती महिलाओं सहित शिशुओं को पोषाहार का वितरण समय पर नहीं हो रहा। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विगत तीन माह से उन्हें पोषाहार का वितरण नहीं किया गया है। इससे नाराज लाभार्थियों ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम धूमबोझी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने शनिवार को गर्भधात्री व गर्भवती महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि विगत तीन माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विगत तीन माह से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को भी पोषाहार आदि का वितरण नहीं किया गया है। जबकि अन्य केंद्रों पर सभी लाभार्थियों को सामान्य रूप से पोषाहार आदि का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा चौथे माह का पोषाहार वितरित किया जा रहा था। लाभार्थियों द्वारा जब विगत तीन माह का पोषाहार मांगा गया तो कार्यकर्ता नाराज हो गई। जिसके द्वारा लाभार्थियों को धमकी भी दी गई। ऐसे में नाराज प्रदर्शनकारी सुनीता देवी, रानी देवी, अनीता देवी, शालनी देवी व ऊषा देवी सहित अन्य महिला लाभार्थियों ने उच्च अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराने व आरोप की पुष्टि होने पर दोषी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लज्जावती का कहना था कि प्रदर्शन करने वाली महिलाओं द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed