फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   amar ujala foundation

बेटियों की सुरक्षा के लिए गंभीर है जिला पुलिस, निर्भीक हो कहें अपनी बात

Tue, 16 Mar 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
राजकीय बालिका इंटर कालेज भिनगा में अपराजिता के तहत आयोजित पुलिस की चौपाल में मौजूदा केंद्रीय वि? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कालेज भिनगा में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की चौपाल लगी। अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने की। मौजूद अतिथियों ने छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के टिप्स दिए। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस गंभीर है। इसलिए बेटियां निर्भीक होकर अपनी बात कहें।
विज्ञापन

उनकी शिकायतें व नाम तथा पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय भी बताए। साथ ही मनचलों को सबक सिखाने, गुड व बैड टच में अंतर, यातायात नियमों व संकेतों सहित टोल फ्री नंबर समेत कई जानकारी भी दी गई। छात्राओं को महिला आरक्षियों ने आत्मरक्षा के गुर भी बताए। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य जीपी यादव, प्रधान आरक्षी चांदनी श्रीवास्तव, आरक्षी नीलू देवी, गरिमा सिंह, प्रियंका शुक्ला सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed