{"_id":"65ecb07f9ab83e1ac40c6694","slug":"all-seats-booked-for-commuting-to-lucknow-till-13th-march-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103942-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 13 मार्च तक लखनऊ आने जाने के लिए सभी सीटें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 13 मार्च तक लखनऊ आने जाने के लिए सभी सीटें बुक
Sun, 10 Mar 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती एयरपोर्ट का रविवार को प्रधानमंत्री वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। वहीं 13 मार्च तक लखनऊ आने जाने के लिए विमान की सभी सीटें एडवांस में बुक की जा चुकी हैं।
श्रावस्ती एयरपोर्ट रविवार से आमजन को अपनी सेवा देना शुरू कर देगा। आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। जबकि एयरपोर्ट पर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर स्थानीय विधायक रामफेरन पांडेय सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पूरे मंडल से आने वाले व्यापारी व आमजन के साथ मौजूद रहेंगे। यहां से हवाई सेवा संचालित करने के लिए निश्चित की गई एयरलाइंस फ्लाईविंग के कर्मचारियों का कहना है कि लोकार्पण के एक हफ्ते के अंदर ही उनकी एयरलाइंस डी हैवीलैंड डीएससी 6/400 एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू कर देगी। यह 19 सीटर है। रविवार से लेकर 13 मार्च तक की बुकिंग पूरी हो चुकी है। आने जाने के लिए लोगों ने 152 टिकट खरीदा है।
पहले चरण में श्रावस्ती से लखनऊ के लिए एस 9337 सेवा लखनऊ से श्रावस्ती आएगी। इसके साथ ही पहली उड़ान दो फेरों की होगी। इसके बाद यहां से चार अन्य महानगरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट के तकनीकी अधिकारी कुमार ज्ञानू का कहना है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल की छह बटालियन तैनात की गई है। इसमें 21 उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षी व 49 आरक्षी होंगे। वहीं बाह्य सुरक्षा के लिए 53 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें नौ उप निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षी तथा महिला पुरुष आरक्षी तैनात रहेंगे। जिनकी तैनाती श्रावस्ती एयरपोर्ट पुलिस चौकी पर की जा चुकी है।
विज्ञापन
फ्लाई विंग एयरलाइंस के टेक्निकल इंजीनियरिंग हेड देवानंद सहित सात स्टाफ ने अपना कार्य संभाल लिया है। विमान सिक्योरिटी से संबंधित स्टाफ व अन्य स्टाफ भी जल्द ही पहुंच जाएगा। फिलहाल अभी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। उड़ान सेवा सुचारु रूप से शुरू होने के बाद टिकट बुकिंग काउंटर की सेवा शुरू हो जाएगी।