फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   All ration card holders will get five kg of rice for three months free

सभी राशन कार्डधारकों को तीन माह मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल

Thu, 09 Apr 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
All ration card holders will get five kg of rice for three months free
श्रावस्ती। कोविड-19 महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में गरीबों की आर्थिक दशा काफी खराब हो गई है। ऐसे में उनके सामने अन्न का संकट न हो, इसके लिए सभी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल, मई व जून में पांच-पांच किलोग्राम चावल नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगा। यह चावल सभी राशन कार्डधारकों (अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी) को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बताया कि शासन की ओर से राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल का नि:शुल्क वितरण कराने के आदेश प्राप्त हुए हैं। लाभार्थियों को अप्रैल का नि:शुल्क चावल 15 से 26 अप्रैल के मध्य तक ई-पॉस मशीन से आधार आथेटिंंकेशन के माध्यम से कराया जाएगा। इस योजना के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी दोनों प्रकार के कार्डधारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट का नि:शुल्क चावल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उचित दर दुकानों से संपन्न होने वाला वितरण नामित नोडल अधिकारियों की निगरानी में कराया जाएगा। जो कोटेदार के वितरण को न केवल प्रमाणित करेंगे, बल्कि निर्धारित मात्रा में नि:शुल्क खाद्यान्न, राशनकार्ड व ई-पॉस मशीन पर प्रदर्शित यूनिट पर वितरण कराएंगे। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी देखरेख में खाद्यान्न वितरण करायें और यह भी ध्यान रखें कि समस्त उचित दर विक्रेता द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डधारकों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, डिटॉल हैंडवाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उचित दर दुकानों को नियमित रूप से सभी दिवसों में खोला जाएगा। उपभोक्ता की शिकायतों का निस्तारण सतर्कता समितियों की ओर से जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed