फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Alam, Mayank and Sufiyan ran the fastest

Shravasti News: सबसे तेज दौड़े आलम, मयंक और सूफियान

Wed, 30 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 30 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Alam, Mayank and Sufiyan ran the fastest
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित राष्ट्रीय खेल सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग कबड्डी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की टीम विजेता रही। खो-खो में स्टेडियम भिनगा विजेता व राजकीय बालिका विद्यालय उपविजेता रही। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के मोहम्मद आलम प्रथम, शेर बहादुर द्वितीय व जगतजीत इंटर कॉलेज के अरविंद गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर में जगतजीत के मयंक कुमार गुप्ता प्रथम, अलक्षेंद्र के मोहम्मद आलम द्वितीय व चंद्रभान इंटर कॉलेज के सचिव वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में अलक्षेंद्र के सूफियान अली प्रथम, रोहित मौर्य द्वितीय व जगतजीत के दिलीप मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर में एटीएस सिरसिया के सूरज चौधरी प्रथम, जगतजीत के मोहम्मद आसिफ द्वितीय व जनता इंटर कालेज पटना के श्रेयांश पाठक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में जय प्रकाश नारायण के सूरज चौधरी प्रथम, अभिषेक तृतीय व अलक्षेंद्र के गौतम राना द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर मे जगतजीत के किशन लाल प्रथम, प्रवेश द्वितीय व जय प्रकाश के रमेश राना तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में जगत जीत के किशन लाल प्रथम, प्रवेश द्वितीय व राहुल स्मारक के सुरेश यादव तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर कस्तूरबा भिनगा की संजना प्रथम, साबरीन द्वितीय व सुहाना तृतीय स्थान, 200 मीटर में कस्तूरबा भिनगा के संजना प्रथम, जीजीआईसी के रेनू द्वितीय व कस्तूरबा की साबरीन तृतीय, 400 मीटर में कस्तूरबा की सुहाना प्रथम, जीजीआईसी की रेनू द्वितीय व कस्तूरबा की खुशी तृतीय स्थान पर रही।

इस मौके पर डीडीओ रामसमुझ, युवा कल्याण अधिकारी आनंद स्वरूप मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव व एलडीएम सहित सभी संबंधित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed